रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक त्योंथर, जिला रीवा की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष रीवा आर.के. शर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में जिला उपाध्यक्ष सतीश तिवारी, संजय पटेल, जिला महासचिव पंकज उपाध्याय एवं विधिक सलाहकार शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता तत्कालीन ब्लॉक अध्यक्ष समर जीत सिंह ने की।
यह भी पढ़ें – इंजीनियरिंग डे: सीएम डॉ.मोहन यादव ने क्यों कहा भगवान हनुमान के समान हैं इंजीनियर? – Khabar Digital
बैठक के एजेंडा वाचन के बाद नवागत ब्लॉक अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान श्री शिवेंद्र शुक्ला ने शिवाकांत पांडे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन संजीव पयासी, श्याम बहादुर सिंह, विनय मिश्रा, शैलेंद्र मिश्रा, नीलेश व सुरेश वर्मा सहित उपस्थित संचालकों ने किया।

सर्वसम्मति से शिवाकांत पांडे (संचालक सूरज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सेगरवार चाकघाट) को प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ब्लॉक त्योंथर का नया अध्यक्ष चुना गया। बैठक में उपस्थित संचालकों ने अपने-अपने सुझाव रखे और नवागत ब्लॉक अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं। विभिन्न माध्यमों से बधाई संदेश मिलने का क्रम लगातार जारी है। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोज सिंह और राजीव दुबे ने किया।
यह भी पढ़ें –World Para Athletics Championship: 104 देशों के 2200 एथलीट्स होंगे शामिल – Khabar Digital


