Vijaypur Mukesh Malhotra : मध्यप्रदेश की विजयपुर सीट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विजयपुर सीट पर हाईकोर्ट ने अपने ही फैसले पर स्टे लगा दिया है। कांग्रेस नेता मुकेश मल्होत्रा फिलहाल विधायक रहेंगे…
अपने ही फैसले पर लगाया स्टे
जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने अपने ही फैसले पर स्टे लगाया है। दरअसल, विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की विधायकी शून्य घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता और अधिवक्ता विवेक तंखा ने कोर्ट का दरबाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने कांग्रेस के सख्त रूप और तंखा की याचिका को संज्ञान लेते हुए अपने ही फैसले पर स्टे लगा दिया।
15 दिन के लिए फैसला स्थगित
खबरो के अनुसार हाईकोर्ट ने अपने फैसले को 15 दिन के लिए स्थगित किया है। यह स्थगन RP एक्ट के प्रावधान अनुसार दिया गया है। ऐसे में अब मुकेश मल्होत्रा विजयपुर सीट से विधायक रहेंगे। कोर्ट के जस्टिस का कहना है कि फैसले पर 15 दिनों की रोक लगाने की अर्ज़ी न्याय के हित में है। ताकि मुकेश मल्होत्रा सुप्रीम कोर्ट से रोक का आदेश ले सकें।
आपको बता दें कि ग्वालियर हाईकोर्ट की बैंच ने बीते दिनों विजयपुर उपचुनाव पर एक बड़ा फैसला दिया था। कोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शुन्य कर दिया था और भाजपा प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत को विजयपुर से विधायक घोषित किया था।
रावत की याचिका पर फैसला
विजयपुर उपचुनाव मेंं बीजेपी से प्रत्याशी रहे रामनिवास रावत ने अपनी याचिका में मुकेश मल्होत्रा पर अपराधिक रिकॉर्ड छुपाने का आरोप लगाया गया था। याचिका में कहा था कि मल्होत्रा पर 6 आपराधिक मामले दर्ज है, लेकिन उन्होंने अपने नामांकन में दो मामलों को ही बताया था। जिसके बाद सुनवाई के दौरान अदालत ने इसे निर्वाचन प्रक्रिया में जानकारी छिपाना माना और मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया था।


