P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबुधनी: वन भूमि पर अवैध सीसी रोड निर्माण, वन विभाग की बड़ी...

बुधनी: वन भूमि पर अवैध सीसी रोड निर्माण, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, जांच जारी

बिना अनुमति वन भूमि पर सड़क निर्माण

बुधनी(सीहोर)/कन्हैया नाथ/खबर डिजिटल/ नगर में वन विभाग की भूमि पर बिना अनुमति सीसी रोड निर्माण कराए जाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 6 स्थित खसरा नंबर 133/1 की वन भूमि पर बिना किसी वैधानिक स्वीकृति के सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा था।

घने जंगल से सटी है विवादित भूमि

जानकारी के अनुसार, यह वन भूमि घने जंगल से सटी हुई है, जहां पहले से ही कई अवैध निर्माण मौजूद हैं। आरोप है कि इस सड़क का निर्माण जंगल क्षेत्र तक आसान पहुंच बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा था, ताकि लकड़ी, मोरम और मिट्टी जैसे वन संसाधनों का अवैध दोहन किया जा सके।

ठेकेदार पर मामला दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को तत्काल रुकवाया और सड़क निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को जब्त कर लिया। साथ ही नगर परिषद के ठेकेदार के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

बाद में अनुमति लेने की कोशिश

सूत्रों के अनुसार, प्रकरण दर्ज होने के बाद नगर परिषद की ओर से यह कहा जा रहा है कि उक्त वन भूमि को सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत कराने हेतु आवेदन किया जाएगा। हालांकि, वन विभाग का कहना है कि अब तक इस संबंध में कोई भी आवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया था।

जांच जारी, आगे और कार्रवाई संभव

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट