P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराजगढ़ बर्बरता मामला, युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, वीडियो सामने आते ही...

राजगढ़ बर्बरता मामला, युवक के साथ अमानवीय व्यवहार, वीडियो सामने आते ही सियासत गरमाई

राजगढ़ बर्बरता मामला

राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से युवक के साथ अमानवीय बर्बरता का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग युवक को बांधकर रखते हैं, उसकी दाढ़ी खींचते हैं और कैंची से सिर के बाल काटते हैं। इस दौरान युवक के सिर से खून बहता दिखाई दे रहा है, जिससे बेरहमी से मारपीट की पुष्टि होती है। वीडियो सामने आते ही जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

चार दिन बाद सामने आई सच्चाई

पीड़ित महिला संजू बाई ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक उनका 22 वर्षीय बेटा दुर्गेश तंवर है। शुक्रवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन चार दिन तक वापस नहीं लौटा। शनिवार को जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब परिवार को इस घटना की जानकारी मिली। पीड़िता मूल रूप से खिलचीपुर थाना क्षेत्र के सूका सेदरा की निवासी है और पिछले 20 वर्षों से ब्यावरा में रह रही है।

थानों के चक्कर, नहीं मिली सुनवाई

पीड़ित मां का आरोप है कि वह शिकायत लेकर पहले एसपी कार्यालय, फिर राजगढ़ और ब्यावरा थाने पहुंची, लेकिन कहीं भी उसकी बात नहीं सुनी गई। अब तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दुर्गेश के साथ इतनी बर्बरता क्यों की गई।

सियासत गरमाई, कांग्रेस का हमला

मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर घटना को मानवता को शर्मसार करने वाली बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीड़ित की मां को न्याय के लिए भटकना पड़ा और प्रदेश में कानून का डर खत्म हो चुका है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट