P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशदेवास: खातेगांव में बिना अनुमति ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में बवाल, 15 से...

देवास: खातेगांव में बिना अनुमति ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता में बवाल, 15 से अधिक लोगों पर FIR

खातेगांव में अवैध ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता पर FIR

खातेगांव(देवास)/धर्मेंद्र योगी/खबर डिजिटल/ क्षेत्र के अजनास उप मंडी प्रांगण में बिना प्रशासनिक अनुमति आयोजित की जा रही ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान बड़ा विवाद हो गया। प्रतियोगिता के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया, जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और आयोजन को तत्काल स्थगित कर दिया गया।

युवक के साथ की गई मारपीट

जानकारी के अनुसार देवला गांव निवासी मनीष जाट (21) प्रतियोगिता देखने अजनास मंडी पहुंचे थे। मनीष का आरोप है कि वह तार फेंसिंग के बाहर खड़ा होकर प्रतियोगिता देख रहा था, तभी आयोजन समिति से जुड़े कुछ लोगों ने उसे जबरन अंदर खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित युवक ने खातेगांव थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

बिना अनुमति और सुरक्षा नियमों की अनदेखी

प्रतियोगिता के आयोजन में न तो प्रशासन से कोई अनुमति ली गई थी और न ही सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे, जिससे मौके पर मौजूद लोगों की जान जोखिम में पड़ गई।

बलवा की धाराओं में केस दर्ज

कन्नौद एसडीओपी आदित्य तिवारी ने बताया कि शाम करीब 4 बजे गैर-अनुमत ट्रैक्टर टोचन प्रतियोगिता के दौरान मारपीट की घटना सामने आई। पुलिस ने आयोजन समिति सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ बलवा की गंभीर धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट