India vs England Semifinal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप सीरीज में भारत की इंग्लैंड पर शानदार विजय के लिए भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है। गुरूवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को हराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आशा व्यक्त की है कि भारत सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अवश्य जीतेगा।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी, उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा – जय हो 🇮🇳 अब विश्व विजेता बनने से सिर्फ एक कदम दूर… सेमीफाइनल में इंग्लैंड को पराजित कर ICC Men’s #T20WorldCup2026 के फाइनल में जगह बनाने पर टीम इंडिया और देशवासियों को हार्दिक बधाई। फाइनल मुकाबले के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
शिवराज सिंह चौहान ने भी दी बधाई


