Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशIndore News: जीतू यादव(जाटव) की BJP में सदस्यता बहाली का विरोध… कमलेश...

Indore News: जीतू यादव(जाटव) की BJP में सदस्यता बहाली का विरोध… कमलेश कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष को लिखा पत्र

इंदौर की सियासत में नया घमासान

इंदौर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के इंदौर में भाजपा की अंदरूनी कलह एक बार फिर सामने आई है। वार्ड क्रमांक 65 के भाजपा पार्षद कमलेश कालरा ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को पत्र लिखकर जीतू जाटव की पार्टी में दोबारा हुई सदस्यता रद्द करने की मांग की है। कालरा ने अपने पत्र में पुराने विवाद का उल्लेख करते हुए जीतू जाटव की भाजपा में वापसी पर सवाल खड़े किए हैं। पार्षद का आरोप है कि एक पुराने मामले में जीतू जाटव और कुछ अन्य लोग उनके घर पहुंचे थे, जहां उनके और उनके परिवार के साथ अभद्रता की गई थी।

बेटे से जुड़ा आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप
कमलेश कालरा के अनुसार, इस विवाद के दौरान उनके किशोर बेटे से संबंधित एक आपत्तिजनक वीडियो भी वायरल किया गया था। उनका दावा है कि मामले में जीतू जाटव सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। पार्षद ने पत्र में कहा कि घटना के बाद संगठन की ओर से जीतू जाटव को भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें दोबारा पार्टी की सदस्यता दे दी गई, जिस पर उन्होंने आपत्ति जताई है।

मामला न्यायालय में लंबित, SIT जांच का भी हवाला
कालरा का कहना है कि संबंधित मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मामले की जांच के दौरान एसआईटी ने जीतू जाटव का वॉइस सैंपल लिया था और इसकी रिपोर्ट अभी सामने नहीं आई है। पार्षद ने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण के चलते जीतू जाटव को दोबारा भाजपा में शामिल किया गया। उनका कहना है कि पार्टी में उनकी वापसी से वे और उनका परिवार आहत हैं।

प्रदेश अध्यक्ष से सदस्यता रद्द करने की मांग
कमलेश कालरा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से जीतू जाटव की दोबारा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में कहा कि इंदौर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर को इस तरह के विवादों से दोबारा जोड़ना उचित नहीं है। फिलहाल, इस मामले को लेकर पार्टी संगठन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Anti-Reservation Movement: ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ ने पकड़ा जोर… सोशल मीडिया पर शुरु हुई जंग

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट