P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर में मौत का ये हैं सबसे बड़ा कारण... वीडियो में हुआ...

इंदौर में मौत का ये हैं सबसे बड़ा कारण… वीडियो में हुआ खुलासा

इंदौर में दूषित पानी पीने से 14 लोगों की मौत, जानिए क्या है मौत का सबसे बड़ा कारण, वीडियो से हुआ खुलासा...

इंदौर/ खबर डिजिटल/ इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक दूषित पानी पीने से हुई मौत को लेकर सरकार द्वारा सही आकडा सामने नहीं आया है। लेकिन दूषित पानी से मौत के पीछ की वजह वायरल हो रहे वीडियो में प्रमाण साफ दिखाई दे रहा है। यह मौत एक दिन में नहीं बल्कि धीरे-धीरे मीठे जहर की तरह हो रहा है। और ये पानी कोई और नहीं बल्कि खुले आम टैंकरों से इंदौर के रहवासी इलाकों में घर-घऱ भेजा जा रहा… पानी के ट्रैंकर में ये साफ लिखा हुआ है कि ये पानी पीने योग्य नहीं… फिर भी उसी पानी को लोगों के घरों में भेज दिया जाता है। गर्मी के दिनों में स्थिति बहुत खराब हो जाती है। अब इंदौर में दूषित पानी से 14 लोगों की मौत हो गयी, 150 से अधिक लोग दूषित पानी पीने से संक्रमित है और प्रशासन सिर्फ मौन है…

इंदौर की जमीन खोखली, हर गली में मिल रहा दूषित पानी

इंदौर में स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पानी के लिए नगर निगम हर माह शुल्क लेता है। प्रापर्टी का टैक्स नगर निगम जमा करती है.. बदले हमें नगर निगम न स्वच्छ पानी देती है और नहीं स्वच्छ हवा। इंदौर की जमीन को पूरी तरह से खोखला कर दिया गया है। अब स्वच्छ पानी मिलना मुश्किल हो रहा। सरकारी लोग मिनरल वाटर मांगा लेते है लेकिन यहां के लोगों के लिए टैंकरों से दूषित पानी भेज दिया जाता है।

जिस ट्रैंकर में लिखा है ये पानी पीने योग्य नहीं, उसी को पीने के लिए पहुंचाया जा रहा..

इंदौर में दूषित पानी की खबरें खबर डिजिटल पर पहले भी प्रकाशित की गयी है। लेकिन इंदौर नगर निगम ने कोई ध्यान नहीं दिया है। सीवेज का गंदा पानी, पीने वाली लाइनों में मिल रहा है और वहीं पानी लोगों के घरों में जा रहा है जिससे लोग पहले भी बिमार होते रहे हैं। लेकिन इस बार मामला सिर्फ एक ही क्षेत्र का हुआ जहा एक साथ 14 लोगों की मौत हो गयी। मध्यप्रदेश कांग्रेस नेता जीतू पटवारी लगातार इस पर मोहन सरकार पर हमला कर रहे हैं। सरकार से जवाब मांगा जा रही है कि दूषित पानी पिलाने और मरने वालों का जिम्मेदार कौन है लेकिन जवाब में घं… सुनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्वीट कर कहा कि इंदौर में गंदा पानी पीने से 15 लोगों की मौत हो गई, 1400 से ज़्यादा लोग बीमार हो गए, फिर भी स्मार्ट सिटी इंदौर का स्मार्ट प्रशासन लोगों को गंदा पानी पिला रहा है। मुख्यमंत्री मोहन यादव आपके प्रभार वाले इंदौर के नगर निगम का 8000 करोड़ रुपये से ज़्यादा का बजट है, फिर भी आम लोगों को गंदा पानी पीकर जान गंवानी पड़ रही है। आख़िर बेशर्मी का यह गहना आपकी सरकार से कब उतरेगा?

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने किया ट्वीट

उमा भारती ने भी मोहन सरकार को घेरा

इंदौर में दूषित पानी को लेकर सियासत भी गरमा गयी है। अब हर कोई आरोप और प्रत्यारोप में लग गया है। लेकिन मौत की कौई जिम्मेदारी नहीं ले रहा। अब भाजपी की सीनियर नेता उमा भारती ने स्वयं ट्वीट कर कहा है कि इंदौर दूषित पानी के मामले में यह कौन कह रहा है कि हमारी चली नहीं। 2. जब आपकी नहीं चली तो आप पद पर बैठे हुए बिसलेरी का पानी क्यों पीते रहे? पद छोड़कर जनता के बीच क्यों नहीं पहुंचे? 3. ऐसे पापों का कोई स्पष्टीकरण नहीं होता या तो प्रायश्चित या दंड!

भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने यह भी कहा कि साल 2025 के अंत में इंदौर में गंदे पानी पीने से हुई मौतें हमारा प्रदेश, हमारी सरकार और हमारी पूरी व्यवस्था को शर्मिंदा और कलंकित कर गईं। 2. प्रदेश के सबसे स्वच्छ शहर का अवार्ड प्राप्त करने वाले नगर में इतनी बदसूरती, गंदगी, जहर मिला पानी जो कितनी जिंदगियों को निगल गया और निगलता जा रहा है, मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। 3. जिंदगी की कीमत दो लाख रुपए नहीं होती क्योंकि उनके परिजन जीवन भर दुःख में डूबे रहते हैं। इस पाप का घोर प्रायश्चित करना होगा, पीडितजनों से माफी मांगनी होगी और नीचे से लेकर ऊपर तक जो भी अपराधी हैं उन्हें अधिकतम दंड देना होगा। 4. यह मोहन यादव जी की परीक्षा की घड़ी है।

सरकार पर उमा भारती ने कर दी खिचाई

उमा भारती ने तीसरे ट्वीट मे कहा कि सिर्फ इंदौर के मेयर नहीं, मध्य प्रदेश का शासन एवं प्रशासन, इस महापाप के सभी जिम्मेवार लोग जनता के प्रति अपराध के कटघरे में खड़े हैं। 2. मेरी ‘X’ पर प्रतिक्रिया के बाद मीडिया के पत्रकार भाई बहनों से नहीं मिल पाने के लिए क्षमा मांगती हूं, अभी 3 दिन पहले मेरी दाईं आंख की सर्जरी (ऑपरेशन) हुई है, मोबाइल, फोन पर बात करना, धूप, धूल सब पर रोक लगी है, अभी 7 दिन बाहर नहीं निकलना, ना मुलाकात कर पाना है, क्षमा मांगती हूं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट