P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशBig News: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने...

Big News: इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की तालाब में डूबने से मौत

इंदौर के कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ के बाद तालाब में कूदने से मौत

इंदौर/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की मौत की सनसनीखेज खबर सामने आई है। रविवार देर रात क्राइम ब्रांच की कार्रवाई के दौरान वह तालाब में कूद गया और गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश में अपराध जगत से जुड़े नेटवर्क को हिला कर रख दिया है।

जानकारी के मुताबिक सलमान लाला अपने भाई सिद्धू उर्फ शादाब को लेने सागर जेल पहुंचा था, जो हाल ही में जमानत पर बाहर आया था। भाई को लेकर लौटते समय इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम से उसका सामना हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करने की कोशिश की तो सलमान लाला और उसके साथियों ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया। इसी दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।

क्राइम ब्रांच ने सलमान लाला के भाई सिद्धू उर्फ शादाब, अरुण मालवीय, सौरभ और कुलदीप को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में इनसे कई अहम खुलासों की उम्मीद जताई जा रही है।

इधर, झड़प के बीच मौका पाकर सलमान लाला भागने लगा। लगातार पीछा करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे दबोचने की कोशिश की, लेकिन वह भागते हुए एक तालाब में कूद गया। संभवतः उसे लगा कि तालाब छोटा है और वह उसमें छुप सकता है, लेकिन गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।

गैंगस्टर सलमान लाला लंबे समय से इंदौर पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था और उस पर कई आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। उसकी मौत से इंदौर के आपराधिक जगत में बड़ी हलचल मच गई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर सलमान लाला के नेटवर्क और अन्य गैंग से जुड़े तार खंगाल रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट