कटनी /नगर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर उपयुक्त अधिकारी श्री शैलेश गुप्ता ने सोमवार को सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से नगर निगम को प्राप्त लंबित शिकायतों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित शाखाओं द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
लंबित प्रकरणों की समीक्षा
उपयुक्त अधिकारी श्री गुप्ता ने नगर निगम की साफ-सफाई, आवारा मवेशियों, सिविल, पेयजल, सीवेज, सामान्य प्रशासन, भवन अनुज्ञा, अस्थाई अतिक्रमण, जन कल्याणकारी योजनाओं और राजस्व से संबंधित लंबित प्रकरणों की स्थिति जाँची। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों पर प्राथमिकता के साथ, निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही की जाए और शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान प्रदान किया जाए।
नगर निगम का संदेश
नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सी.एम. हेल्पलाइन के माध्यम से अपनी शिकायतें नियमित रूप से दर्ज कराएँ ताकि संबंधित विभाग समय पर कार्रवाई कर सके और नगर में बेहतर प्रशासनिक सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकें।
सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों का शीघ्र और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश
सम्बंधित ख़बरें


