P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकोल्ड्रिंक-कफ सिरप से बच्चों की मौत पर इंडिया विथ कांग्रेस का प्रदर्शन...

कोल्ड्रिंक-कफ सिरप से बच्चों की मौत पर इंडिया विथ कांग्रेस का प्रदर्शन — SDM को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

खबर डिजिटल कटनी ✍️(सौरभ श्रीवास्तव) इंडिया विथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगल सिंह जी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में कोल्ड्रिंक और कफ सिरप के सेवन से हुई बच्चों की मौत के मामले में एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में मांग की गई कि इस दुखद घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, संबंधित कंपनियों को तत्काल सील किया जाए और जिम्मेदार व्यक्तियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।साथ ही मृतक नवजात बच्चों के परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने और उनके परिजनों को शासकीय नौकरी प्रदान करने की भी मांग की गई।ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री उदय भारत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री श्री बृजेश कुमार मौर्य, प्रदेश महामंत्री श्री नारायण प्रसाद तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री ओमप्रकाश सकतेंल, श्री मुन्ना भाई जान, श्री हिमांशु कपिल विश्वकर्मा, श्री बृजेश यादव, गौरीगंज विधानसभा प्रभारी श्री जितेंद्र सिंह, सोशल मीडिया अध्यक्ष श्री मंजीत सिंह तिवारी, प्रदेश सचिव श्री दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री अमित सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री शेख रज्जक, जिला सचिव श्री दिलदार खान, जिला महासचिव श्री कैलाश कनौजिया, सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष श्री हर्ष सेन, जिला उपाध्यक्ष श्री राहुल सिंह, जिला सचिव श्री विपिन श्रीवास, वार्ड अध्यक्ष अर्जुन सिंह, सचिव मोहम्मद यूसुफ खान, वार्ड अध्यक्ष विपिन परोहां, और वार्ड अध्यक्ष शरद पाल सिंह सहित इंडिया विथ कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट