सिवनी/ राकेश यादव/ International Tribal Day जिले के ग्रामीण अंचलों में विश्व आदिवासी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में ग्राम बांकी ढाना, गोरखपुर कला, अलोनिया एवं बोरिया सहित आसपास के क्षेत्रों में आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों द्वारा भव्य रैली निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने सहभागिता की। पारंपरिक वेशभूषा में सजे ग्रामीणों एवं आकर्षक झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। ढोल-नगाड़ों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच पूरे गांव में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

आयोजन में सभी वर्गों के लोगों ने शामिल होकर सामाजिक एकता और सद्भावना का परिचय दिया। वक्ताओं ने आदिवासी संस्कृति, परंपराओं और समाज के योगदान को याद करते हुए नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़े रहने का संदेश दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में हुए इन आयोजनों से विश्व आदिवासी दिवस का उत्साह और भी बढ़ गया।
