MP Positive News: महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए ग्राम हर्राखेड़ी निवासी – इशरत बी ने शायमा स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया। इशरत बी वर्ष 2018 से समूह की सक्रिय सदस्य हैं।
यह भी पढ़ें –Aaj Ka Rashifal: 2 सितंबर 2025, जानिए क्या कहती है आज राशिफल – Khabar Digital
समूह से जुड़ने के बाद उन्हें 80 हजार, फिर 3 लाख और बाद में 6 लाख रुपये का लोन मिला। इस राशि का उपयोग करते हुए उन्होंने 2019 में कपड़ों की दुकान शुरू की। साथ ही सिलाई कार्य को भी अपनाया, जिससे उन्हें स्कूल ड्रेस की सिलाई का नियमित कार्य समूह द्वारा मिलने लगा।
यह भी पढ़ें –Aaj Gold Silver Rate: आज 2 सितम्बर सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल – Khabar Digital
अपने परिश्रम और लगन से इशरत बी आज प्रतिमाह 9 से 10 हजार रुपये तक की आमदनी अर्जित कर रही हैं। उनकी मेहनत ने न केवल परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारी बल्कि आत्मनिर्भरता का मार्ग भी प्रशस्त किया। इशरत बी की यह सफलता अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, जो यह संदेश देती है कि दृढ़ निश्चय और मेहनत से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें –छीना झपटी कर वाहन छीनकर दहशत फैलाने वाले आरोपियो को थाना ऐशबाग पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार – Khabar Digital


