Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशझाबुआ तिरंगा यात्रा: स्वतंत्रता संग स्वच्छता का लिया संकल्प

झाबुआ तिरंगा यात्रा: स्वतंत्रता संग स्वच्छता का लिया संकल्प

झाबुआ, नावेद रजा। भारत के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में “हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वतंत्रता के संग” अभियान के अंतर्गत सोमवार को पुलिस लाइन से राजवाड़ा तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी रूपरेखा यादव, रक्षित निरीक्षक अखिलेश राय सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, वन रक्षक, स्कूली विद्यार्थी और आमजन शामिल हुए।

प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों और स्वच्छता संदेशों से पूरे मार्ग को गूंजायमान कर दिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता का महत्व, राष्ट्रीय एकता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में मेघनगर में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट