P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला

शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर बड़ा हमला

राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दबाव में, ये देश को कमजोर करना चाहते हैं- शिवराज सिंह चौहान।

नई दिल्ली/ भोपाल- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर जमकर हमला बोला। शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी और इंडी गठबंधन देश विरोधी ताकतों के दवाब में लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने पहले देश को बदनाम किया और अब चुनाव आयोग को बदनाम कर रहे हैं। इतना ही नहीं सुप्रीम कोर्ट को बदनाम किया, केग को बदनाम किया, सेना के सम्मान के साथ खिलवाड़ किया, सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए। ये लोग लोकतंत्र की धज्जियां उड़ा रहे हैं, वो संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, वो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

राहुल गांधी रणछोड़दास हैं
शिवराज सिंह ने कहा कि, राहुल गांधी बार-बार झूठ बोल रहे हैं, पहले ऑपरेशन सिंदूर पर झूठ बोला और जब सेना ने सारे तथ्य सामने रखे तो उनकी बोलती बंद हो गई। उन्होंने EVM पर सवाल उठाए कि, EVM के कारण वो चुनाव हारते हैं, सबूत मांगे तो सबूत नहीं दिए। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो राहुल गांधी रणछोड़दास हो गए। अब EVM छोड़ दिया, और SIR पर आ गए हैं, अब राहुल गांधी वोटर लिस्ट को बदनाम कर रहे हैं।

राहुल गांधी से पूछे सवाल
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडी गठबंधन से सवाल पूछे हैं, उन्होंने कहा कि, मैं राहुल गांधी, कांग्रेस के नेताओं और इंडी गठबंधन से पूछना चाहता हूँ कि, क्या कर्नाटक में कांग्रेस वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती है..? क्या कांग्रेस तेलंगाना में चुनाव आयोग की गलती के कारण जीती है..? क्या हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस, चुनाव आयोग और वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीती है..? क्या DMK गठबंधन तमिलनाडु में वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीता है..? क्या झारखंड में इंडी गठबंधन हेमंत सोरेन की सरकार वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण बनी है..? क्या राहुल गांधी जी खुद भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीते है..? क्या प्रियंका गांधी जी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण चुनाव जीतीं हैं..? क्या अखिलेश यादव जी भी वोटर लिस्ट की गड़बड़ियों के कारण जीते हैं..? राहुल गांधी केवल आरोप लगाते हैं, और भाग खड़े होते हैं। अब चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से एफिडेविट मांगा तो वो एफिडेविट भी नहीं दे रहे हैं, उन्हें एफिडेविट देने में क्या दिक्कत है।

देश को कमजोर करने का पाप कर रहे हैं
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं और इंडी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि, ये देश के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश और लोकतंत्र को बदनाम करके उसे कमजोर करने का पाप कर रहे हैं। अगर ये लोग चुनाव जीतते हैं तो उन्हें सब ठीक लगता है, लेकिन हार जाते हैं तो गलतियां निकाली जाती है, आरोप लगाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि, मैं देश की जनता को सावधान करना चाहता हूँ कि, देश की जनता इनकी साजिशों से सावधान रहें। ये देश को कमजोर करना चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट