P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसिवनी: जबलपुर क्राइम ब्रांच ने दबोचा छपारा का शातिर नकबजन, सवा लाख...

सिवनी: जबलपुर क्राइम ब्रांच ने दबोचा छपारा का शातिर नकबजन, सवा लाख कैश बरामद

सिवनी पुलिस को छकाकर भागा चोर जबलपुर में ढेर

सिवनी/राकेश यादव/खबर डिजिटल/ पुलिस अधीक्षक जबलपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। जबलपुर क्राइम ब्रांच ने एक सटीक कार्रवाई करते हुए पड़ोसी जिले सिवनी के छपारा क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मशरूका और बड़ी मात्रा में नकदी बरामद की है।

​मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

​जानकारी के अनुसार, जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा शहर में अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हनुमानताल निवासी एक युवक संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है और भारी मात्रा में चांदी के जेवर खपाने की फिराक में है। सूचना की तस्दीक करते हुए क्राइम ब्रांच और हनुमानताल पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर घेराबंदी की और 24 वर्षीय गुलफाम उर्फ गुड्डू को हिरासत में लिया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

​प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गुड्डू पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी साहिल चौधरी, फैज खान और ऐफाज़ के साथ मिलकर बीती 28-29 जनवरी 2026 की दरमियानी रात सिवनी जिले के छपारा में एक सूने मकान को निशाना बनाया था। शातिर गिरोह ने घर का ताला तोड़कर वहां रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया था।

​बरामदगी और आगामी कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपी के पास से निम्नलिखित सामग्री बरामद की है:
​चांदी के जेवर: लगभग 300 ग्राम (जिसमें पायल, कड़े और बिछिया शामिल हैं)।
​नकदी: 1,28,000 रुपये नकद।
​आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चोरी के सोने के जेवर कंचनघर स्थित सारिका ज्वेलर्स के संचालक को बेचे थे। वर्तमान में पुलिस ने आरोपी गुलफाम को गिरफ्तार कर सिवनी पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। हालांकि, गिरोह के अन्य तीन सदस्य और चोरी का माल खरीदने वाला ज्वेलरी दुकान संचालक अब भी फरार हैं। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में क्राइम ब्रांच के उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह, कैलाश मिश्रा और उनकी टीम की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट