पेटलावद, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ ग्राम पंचायत बोडायता के मकोडियाजर से भेंसोला (बदनावर) की ओर मज़दूरों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह हादसा आज सुबह धुतरिया–मोहनपुरा मार्ग पर हुआ, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।हादसे में कई लोग घायल हुए, जिनमें से 6 से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत पेटलावद सिविल अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही सारंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू किया।बताया जा रहा है कि पिकअप में मज़दूरों की सही संख्या स्पष्ट नहीं हो सकी है, क्योंकि वाहन में महिलाओं व पुरुषों को ठूस-ठूसकर भरा गया था। हादसे के बाद कुछ लोग घटनास्थल से निकल भी गए।सारंगी चौकी प्रभारी दीपक देवरे ने बताया कि गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सिविल अस्पताल रवाना किया गया है।
पेटलावद में बड़ा हादसा: मज़दूरों से भरी पिकअप पलटी, कई घायल
ओवरलोड पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, अफरा-तफरी का माहौल
सम्बंधित ख़बरें


