*कटनी*✒️( *सौरभ श्रीवास्तव* ) शहर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गणेश चौक में गणेश चतुर्थी पर भव्य गणपति बप्पा की स्थापना और पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। गणेश चौक में स्थापित प्रतिमा शहर की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा मानी जाती है, जो अपने आकार और सजावट की वजह से श्रद्धालुओं और नागरिकों का आकर्षण का केंद्र रही।सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और प्रतिमा के दर्शन व पूजन में भाग लिया। स्थापना के अवसर पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतज़ाम किए।गणेश चौक मे गणेश उत्सव पर हर वर्ष की तरह 10 दिनों भरता है मेला शहर मे रहती है चहल पहल शहर मे धूम धाम से मनाया जाता है गणेश उत्सवप्रशासन ने भक्तों की सुरक्षा, यातायात का प्रबंधन और आसपास के क्षेत्रों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष योजना बनाई है।कटनीवासियों के लिए यह त्योहार न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से भी महत्व रखता है। गणेश चौक में प्रतिमा की भव्य स्थापना हर साल शहरवासियों के लिए उल्लास और उत्साह का प्रतीक बनती है।इस मौके पर पुलिस प्रशासन निगम प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के को ध्यान मे रखते हुये रहा मौजूद
गणेश चतुर्थी पर श्रद्धालुओं ने की भव्य प्रतिमा के दर्शन, 10 दिवसीय उत्सव की शुरुआत, प्रशासन ने की सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था।


