P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुरआलीराजपुर: विधायक सेना महेश पटेल का तोहफा… 80 लाख से अधिक के...

आलीराजपुर: विधायक सेना महेश पटेल का तोहफा… 80 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ जोबट विधानसभा क्षेत्र में आज विकास का ऐतिहासिक दिन रहा। विधायक सेना महेश पटेल ने ग्राम पंचायत टेमाची सहित आसपास के कई ग्रामों में कुल 80.42 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को सुविधाओं की सौगात दी। टेमाची ग्राम पंचायत में लगभग 63.92 लाख की लागत से विभिन्न कार्यों का शुभारंभ किया गया। इनमें नवीन आंगनवाड़ी भवन, विद्युत विस्तार लाइन, सीसी रोड लोकार्पण, शांति धाम सुंदरीकरण, नवीन सीसी रोड निर्माण, आरएमएस निर्माण एवं 3 फलियों में हैंडपंप लोकार्पण शामिल हैं। साथ ही विधायक निधि से पानी के टैंकर भी उपलब्ध कराए गए।

बिजली समस्या का स्थायी समाधान
टेमाची के अतिरिक्त कालुवाट, आंबी पंचायत के ग्राम एकधड़ी, किलाना, छोटाभवटा पंचायत के ग्राम एरन तथा हरदासपुर में कुल 8.20 लाख की लागत से पानी के टैंकर वितरित किए गए, जिससे गर्मी के दिनों में पेयजल समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा टोकरियाझिरन पंचायत के काटकुआ ग्राम में 8.35 लाख की लागत से विद्युत विस्तार लाइन का उद्घाटन किया गया तथा विद्युत डीपी का लोकार्पण भी किया गया, जिससे वहां की बिजली समस्या का स्थायी समाधान होगा।

विकास की कमी नहीं रहने देना है – सेना महेश पटेल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि उनका उद्देश्य जोबट विधानसभा के किसी भी गांव में विकास की कमी नहीं रहने देना है। उन्होंने कहा कि विकास घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखाई देने वाले कार्यों से होता है और आज टेमाची ग्राम इसके साक्षी बना है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो गांव अभी विकास से वंचित रह गए हैं, वहाँ भी पानी, बिजली और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएँ प्राथमिकता से पहुंचाई जाएंगी।

बीजेपी सरकार पर निशाना
उन्होंने कहा कि किसान समय पर खाद और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, युवा रोजगार को लेकर परेशान हैं और महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे। पानी के टैंकर गांवों में उपलब्ध रहेंगे, जिनका उपयोग शादी-विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों तथा आवश्यकता के समय ग्रामीण कर सकेंगे। टैंकर, पानी, बिजली और सड़क से संबंधित जो भी आवेदन प्राप्त होंगे, उन पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। विधायक ने सरपंच प्रतिनिधि नानसिंह कनेश की सराहना करते हुए कहा कि आंगनवाड़ी भवन उनके अथक प्रयासों से उत्कृष्ट बना है। जनप्रतिनिधियों के आपसी सहयोग से ही गांवों का तेजी से विकास संभव है।

कई वक्ताओं ने रखे विचार
इस अवसर पर कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और ग्रामीणों ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड़ द्वारा ग्राम पंचायत टेमाची अध्यक्ष जगन कनेश, छोटीफाटा पंचायत अध्यक्ष जुवान सिंह बामनिया, मोटाउमर पंचायत अध्यक्ष अमर सिंह पटेल एवं छोटा भावटा के दीपेंद्र बामनिया को पंचायत अध्यक्ष घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करते हुए पंचायतों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाए।

पारंपरिक नृत्य में शामिल हुईं विधायक
विधायक का स्वागत फूल-मालाओं, आतिशबाजी, ढोल-मांदल और पारंपरिक नृत्य के साथ किया गया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उत्साहपूर्ण माहौल में विधायक सेना महेश पटेल ग्रामीणजनों के साथ पारंपरिक नृत्य में भी शामिल हुई ढोल-मांदल की थाप पर वे खुद को झूमने से नहीं रोक पाये और ग्रामीणों के साथ नृत कर खुशी साझा की। भव्य स्वागत के लिए विधायक सेना महेश पटेल ने सभी ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनका नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास और आपसी एकता का सम्मान है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में अंबुआ सरपंच रमेश रावत, किलाना सरपंच भांगड़ा भाई, हरदासपुर सरपंच विजय कनेश, बड़ाभवाटा सरपंच छगन, कालुवाट सरपंच केकु भाई, टोकरियाझिरन सरपंच प्रतिनिधि सुरपाल भूरिया, उदयगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नगर सिंह वसुनिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह, नादम रावत, सब्बीर बोहरा, मुस्तुफा बोहरा, एकधड़ी से सुमल सिंह, नाथू खराड़ी, आमखूट के अमित बामनिया, सर्दी के एनोस बघेल, रमेश भाई सागोटा, पूर्व सरपंच कालू, पदम भूरिया, सेखड़ीय बड़वा के सुरेश चौहान, महेश किकरिया, प्रकाश, रमेश रावलकुआ, सन्नी बामनिया सहित सैकड़ों ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं पंचायत पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट