इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ महाशिवरात्रि के पावन पुनीत पर्व के अवसर पर अमरेश्वर महादेव मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य आयोजन किया जा रहा है। 15 फरवरी 2026, रविवार को भगवान भोलेनाथ अमरेश्वर महादेव की आकर्षक एवं भव्य बारात निकाली जाएगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों शिवभक्त शामिल होंगे।
भगवान महाकाल के लगेंगे जयकारे
आयोजन समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बारात शाम 4:00 बजे अमरेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी। यह शोभायात्रा सिलिकॉन सिटी मेन गेट होते हुए पुनः अमरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ही समापन होगी। पूरे मार्ग में भक्तजन भगवान महाकाल के जयकारों, झील मिलती झांकी, ढोल-नगाड़ों और भक्ति संगीत के साथ बारात का स्वागत करेंगे।
महाप्रसादी के रूप में खिचड़ी वितरण
कार्यक्रम के समापन पश्चात श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी के रूप में खिचड़ी वितरण किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है। इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए आयोजक कपिल चौधरी मित्र मंडल द्वारा सभी शिवभक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन में प्रमुख रूप से कपिल चौधरी,विशाल वर्मा,नितिन मारु की विशेष सहभागिता रहेगी।


