*कटनी में 11.78 लाख नागरिकों की समग्र ई-केवाईसी पूर्ण, कैमोर अव्वल*
कटनी – जिले में शासन की हितग्राही योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने के लिए चलाए जा रहे समग्र ई-केवाईसी अभियान में अब तक 11 लाख 78 हजार 205 नागरिकों का सत्यापन पूर्ण हो चुका है, जो कुल लक्ष्य का लगभग 85 प्रतिशत है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी इस कार्य की सतत समीक्षा कर रहे हैं।ई-केवाईसी में नगर परिषद कैमोर अव्वल रहा, जबकि जनपद पंचायत बड़वारा अंतिम पायदान पर है।


