सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी–शहर के अहमद नगर क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर नगर निगम की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, चौधरी नामक व्यक्ति से नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता के कर्मचारियों द्वारा 20,000 रुपए रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं।बताया जा रहा है कि संबंधित निर्माण को लेकर कार्रवाई की बात कही गई थी, जिसके बाद कथित रूप से अतिक्रमण दस्ते के कर्मचारियों ने मामले को दबाने के लिए रकम की मांग की। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में नगर निगम तक भी शिकायत पहुंच चुकी है और विभागीय स्तर पर मामले की जांच की बात कही जा रही है।हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, आरोप सामने आने के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोगों के बीच निगम की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।यदि आरोपों की पुष्टि होती है, तो यह मामला नगर निगम की छवि पर गंभीर प्रभाव डाल सकता है। फिलहाल सभी की नजरें जांच और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई हैं
कटनी नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते पर रिश्वत के गंभीर आरोप, 20 हजार लेने की बात सामने आई
सम्बंधित ख़बरें


