खबर digital कटनी— आज माधव नगर के मुख्य बाजार क्षेत्र में नगर निगम द्वारा स्वच्छता को लेकर सख्त कार्रवाई की गई। क्षेत्रीय स्वच्छता निरीक्षक डॉ. दीपक अग्निहोत्री के नेतृत्व में वार्ड दरोगाओं की टीम ने अमानक पॉलीथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।इस दौरान प्रतिबंधित पॉलीथीन जब्त की गई तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। स्वच्छता निरीक्षक ने दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प अपनाने की समझाइश दी। नगर निगम ने स्पष्ट किया कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
माधव नगर मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान, अमानक पॉलीथीन व गंदगी पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई
सम्बंधित ख़बरें


