कटनी खबर digital News — नगर निगम में इन दिनों नियमों और प्रक्रियाओं की खुलेआम अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। सूत्रों के अनुसार, नगर निगम में औपचारिक रूप से भले ही वरिष्ठ अधिकारी पदस्थ हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग में वास्तविक नियंत्रण अधिकारी संजय सोनी का बताया जा रहा है।आरोप है कि नगर निगम में अब योग्यता और नियमों से अधिक पहचान और सिफारिश को महत्व दिया जा रहा है। इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग में दैनिक वेतन पर कार्यरत कर्मचारियों को एसआई जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।जानकारी के अनुसार पिछले तीन वर्षों से संदीप बर्मन, सुशांत परिहार और दीपक अग्निहोत्री जैसे दैनिक वेतन कर्मचारी एसआई की भूमिका निभाते हुए फील्ड में कार्य कर रहे हैं। वहीं भोपाल से नियुक्त नियमित एसआई निशांत कानोजिया को केवल कार्यालयीन कार्यों तक सीमित रखा गया है, जिससे व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।मामले में यह भी सामने आया है कि नगर निगम में स्थायी सफाई कर्मचारी के पद पर नियुक्त दीपक मलिक को कथित तौर पर एसआई बनाकर हाका गैंग प्रभारी और क्षेत्रीय प्रभारी जैसी जिम्मेदारियां दी गई हैं।सूत्रों का दावा है कि स्वास्थ्य विभाग में पोस्टिंग और पद के लिए लेन-देन की चर्चा आम है और मनचाहे पद के लिए संबंधित अधिकारी से “मुलाकात” ही काफी मानी जाती है, हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।सबसे बड़ा सवाल नगर निगम आयुक्त की भूमिका को लेकर उठ रहा है। आरोप है कि पूरे मामले पर आयुक्त की चुप्पी से निगम में यह स्पष्ट नहीं रह गया है कि कौन कर्मचारी है और कौन अधिकारी।कटनी की जनता अब नगर निगम आयुक्त से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।
कटनी नगर निगम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, दैनिक वेतन कर्मचारी बने एसआई, जिम्मेदार अधिकारी मौन
सम्बंधित ख़बरें


