Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीनक्शा आवासीय, कारोबार व्यावसायिक? स्वाद रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करने पहुंची नगर निगम...

नक्शा आवासीय, कारोबार व्यावसायिक? स्वाद रेस्टोरेंट पर कार्यवाही करने पहुंची नगर निगम की टीम मचा हड़कंप

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर /कटनी— कलेक्टर कार्यालय के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर संचालित स्वाद रेस्टोरेंट में सोमवार को उस समय हलचल मच गई, जब नगर निगम का अमला जेसीबी मशीन और कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचा। निगम की टीम के पहुंचते ही आसपास के क्षेत्र में भी कार्रवाई को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं।जानकारी के अनुसार नगर निगम को शिकायत प्राप्त हुई थी कि जिस भवन में स्वाद रेस्टोरेंट का संचालन किया जा रहा है, उसका स्वीकृत नक्शा आवासीय उपयोग के लिए होने के बावजूद वहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा स्थल पर कथित अतिक्रमण की शिकायत भी निगम को प्राप्त होने की बात सामने आई है। शिकायतों के आधार पर निगम का अमला मौके पर जांच एवं कार्रवाई के लिए पहुंचा।जेसीबी के साथ पहुंचा निगम का अमलानगर निगम की टीम जब रेस्टोरेंट परिसर पहुंची तो उसके साथ जेसीबी मशीन भी मौजूद थी। इससे मौके पर कार्रवाई की संभावना को लेकर स्थिति काफी गंभीर हो गई। निगम अधिकारियों ने स्थल से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली तथा भवन के उपयोग और संचालित गतिविधियों को लेकर प्रतिष्ठान संचालक से जवाब मांगा।संचालक ने दिया लिखित आश्वासनकार्रवाई के दौरान प्रतिष्ठान संचालक निलेश चौदहा द्वारा निगम अधिकारियों के समक्ष उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। इसके बाद संचालक की ओर से लिखित आश्वासन दिया गया कि संबंधित स्थल पर तत्काल प्रभाव से व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन बंद रखा जाएगा।लिखित आश्वासन में यह भी उल्लेख किया गया कि संबंधित स्थल पर रेस्टोरेंट अथवा अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का संचालन तब तक नहीं किया जाएगा, जब तक इसके लिए नियमानुसार आवश्यक अनुमति प्राप्त नहीं कर ली जाती।संचालक के लिखित आश्वासन के बाद नगर निगम की टीम ने फिलहाल मौके पर प्रस्तावित कार्रवाई को आगे नहीं बढ़ाया और वापस लौट गई।राजनीतिक दबाव की चर्चाएं, आधिकारिक पुष्टि नहींनगर निगम की कार्रवाई के बाद शहर में मामले को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया। वहीं, कार्रवाई को प्रभावित करने के लिए राजनीतिक स्तर पर दबाव बनाए जाने की चर्चाएं भी सामने आईं। हालांकि, राजनीतिक दबाव के संबंध में नगर निगम अथवा किसी संबंधित अधिकारी की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।अब पूरे मामले में नगर निगम द्वारा आगे क्या कार्रवाई की जाती है और संबंधित भवन के उपयोग एवं अनुमति से जुड़े दस्तावेजों की जांच में क्या स्थिति सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097

खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट