Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीपुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान; उत्कृष्ट ...

पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे शान से लहराया तिरंगा, गूंजा राष्ट्रगान; उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों का सम्मान

खबर डिजिटल न्यूज़ कटनी– 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने पूरे गरिमामय माहौल में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। तिरंगा लहराते ही परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा और उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी का यह पर्व हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके कारण देश को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से राष्ट्रहित और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।सराहनीय सेवा के लिए पुलिसकर्मी सम्मानितस्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुलिस विभाग में उत्कृष्ट, सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों के चेहरे पर गर्व और उत्साह दिखाई दिया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान्न वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा का संदेश देखने को मिला।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट