P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआपका सारथी कौन” अभियान: कटनी यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 247 ऑटो-रिक्शा...

आपका सारथी कौन” अभियान: कटनी यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 247 ऑटो-रिक्शा में लगे क्यूआर कोड

खबर डिजिटल कटनी — यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए कटनी यातायात पुलिस ने “आपका सारथी कौन” अभियान के तहत एक सराहनीय पहल की है। पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में 14 जनवरी 2025 को मुड़वारा स्टेशन परिसर में 247 ऑटो/रिक्शा वाहनों में क्यूआर कोड चस्पा किए गए, साथ ही चालकों को बैच नंबर भी प्रदान किए गए।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऑटो/रिक्शा चालकों और यात्रियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा यात्रियों के सामान को सुरक्षित रखना है। अब यदि किसी यात्री का सामान वाहन में छूट जाता है, तो क्यूआर कोड स्कैन कर संबंधित चालक की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी और सामान को आसानी से वापस दिलाया जा सकेगा। इससे यात्रियों को न केवल राहत मिलेगी, बल्कि सार्वजनिक परिवहन में भरोसा भी बढ़ेगा।क्यूआर कोड वितरण कार्यक्रम के दौरान थाना यातायात से सूबेदार सोनम उईके, सउनि मनीष बर्मन, सउनि ईश्वरदास बागरी, राजेश मरावी, हिमांशु दुबे, मंजय यादव एवं दीप गौतम सहित यातायात पुलिस का अमला उपस्थित रहा।कटनी यातायात पुलिस की यह पहल सुरक्षित यात्रा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।#आपकासारथीकौन #सुरक्षितयात्रा #पुलिसकटनी #कटनीपुलिस #यातायातसुरक्षा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट