P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीभागवत कथा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी कटनी ने किया कथा स्थल...

भागवत कथा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी कटनी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण


भागवत कथा को लेकर प्रशासन सतर्क, एसपी कटनी ने किया कथा स्थल का निरीक्षण
कटनी – रंगनाथ नगर क्षेत्र में 31 जनवरी से आयोजित होने वाली सात दिवसीय विराट श्रीमद् भागवत कथा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कथा स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा आयोजकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।
एसपी ने पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, मेडिकल सुविधा, आपातकालीन सेवाओं एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण की जाएं और कार्यक्रम के दौरान लगातार निगरानी रखी जाए।
उल्लेखनीय है कि यह सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा 31 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक श्री इंद्रेश जी महाराज के मुखारविंद से आयोजित की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया, यातायात थाना प्रभारी राहुल पांडे, रंगनाथ नगर थाना प्रभारी अरुण पाल सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं रंगनाथ मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट