कटनी।(सौरभ )दिव्यांगजनों की समस्याओं के निदान एवं मार्गदर्शन हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-233-4397 लगातार सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस हेल्पलाइन पर दिव्यांगजन अपनी समस्याएँ दर्ज कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।यह सुविधा दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों और सुविधाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।


