(सौरभ श्रीवास्तव)✒️
कटनी। बहोरीबंद– थाना पुलिस ने अवैध सट्टा कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया ने टीम बनाकर कटहा मोहल्ला मंदिर, मयूर मार्केट और पशु चिकित्सालय परिसर में दबिश दी।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जिनके नाम हैं—सत्यनारायण बर्मन (45 वर्ष) निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंदबसंत भुमिया (40 वर्ष) निवासी कटहा मोहल्ला बहोरीबंदसंतराम पटेल (34 वर्ष) निवासी ग्राम खरगंवावीरेंद्र उर्फ छोटू पाल (27 वर्ष) निवासी गाताखेड़ाआरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन (रीयलमी, ओप्पो और वीवो कंपनी) कुल कीमत लगभग ₹26,000 एवं ₹2,260 नगद जब्त किए गए।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जैनू बर्मन नामक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन ₹400 मजदूरी पर सट्टा पट्टी काटते हैं। पुलिस ने मास्टरमाइंड जैनू बर्मन के खिलाफ भी मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मामले में आरोपियों पर धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 49 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अखलेश दाहिया के साथ उपनिरीक्षक अनुराग पाठक, प्रआर रमेश सिंह, आरक्षक भोलाराम गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, दीपक सिंह, आकाश साहू, कोमल शाह और बृजेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


