P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुड़वारा स्टेशन पर मानव तस्करी का भंडाफोड़ – आरोपी गिरफ्तार, 5 नाबालिग...

मुड़वारा स्टेशन पर मानव तस्करी का भंडाफोड़ – आरोपी गिरफ्तार, 5 नाबालिग मुक्त

कटनी(सौरभ श्रीवास्तव) जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुड़वारा स्टेशन से कामायनी एक्सप्रेस (ट्रेन क्रमांक 11072) से मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला उजागर किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके चंगुल से पाँच नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सतीश पिता श्रीराम साहू (24 वर्ष), निवासी सुकुल छपरा थाना हल्दी, जिला बलिया (उत्तरप्रदेश) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital

वह बच्चों के परिजनों को लालच देकर उन्हें मुंबई ले जा रहा था, जहाँ उन्हें एक चूड़ी फैक्ट्री में बंधक बनाकर काम कराने की योजना थी।सूचना पर सक्रिय हुई जीआरपी व आरपीएफ टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया। मुक्त कराए गए सभी बच्चों को चाइल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से मानव तस्करी के धंधे में लिप्त था।इस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी एल.पी. कश्यप, एएसआई अनिल मरावी, प्रधान आरक्षक आकाश शुक्ला, आरक्षक राकेश सिंह, आरपीएफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह व सब इंस्पेक्टर शिशिर सिन्हा सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें – Gold Silver Rate Today: जानिए क्या है आज का भाव – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट