P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी जिले में शराब दुकानों पर नियम विरुद्ध संचालन, ग्रामीणों का विरोध...

कटनी जिले में शराब दुकानों पर नियम विरुद्ध संचालन, ग्रामीणों का विरोध तेज

कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव= सूत्रों के अनुसार जिले के बड़वारा, बहोरीबंद, रीठी, ढीमरखेड़ा और स्लीमनाबाद सहित कई क्षेत्रों में शराब की दुकानें नियम विरुद्ध तरीके से सुबह 6 बजे से ही धड़ल्ले से संचालित हो रही हैं। वहीं बहोरीबंद और रीठी क्षेत्र में गाँव–गाँव अवैध पैकारी सक्रिय रूप से चल रही है, जहाँ खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही है।दुकानों से शराब बोरियों मे भरकर गाँव गाँव पैकरियों मे भेजी जा रही है है और गाँव गाँव शराब कि अवैध पैकारी संचलित हो रही हैग्रामीणों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री से गाँवों का सामाजिक और पारिवारिक माहौल बिगड़ रहा है। महिलाएँ और बच्चे लगातार विरोध कर रहे हैं। जनसुनवाई में भी शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदार आबकारी विभाग कार्रवाई के नाम पर आँख मूँदे बैठा है।ग्रामीणों ने विभाग पर ठेकेदारों से सांठगांठ कर संरक्षण देने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गरीब परिवारों के घर नशे की वजह से बर्बाद हो रहे हैं और युवा पीढ़ी इसकी गिरफ्त में आती जा रही है।हाल ही में स्लीमनाबाद के संसारपुर गाँव में ग्रामीणों ने जब अवैध शराब की बिक्री का विरोध किया, तो शराब ठेकेदार के वाहन चालक ने ग्रामीणों पर शराब से भरी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश भी की।ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट