P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIRCTC भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से 02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन...

IRCTC भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से 02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा 25 नवम्बर से | Khabar Digital

IRCTC भारत गौरव ट्रेन: इंदौर से चलेगी IRCTC भारत गौरव ट्रेन – 02 ज्योतिर्लिंग व दक्षिण भारत के दर्शनीय स्थल शामिल

IRCTC भारत गौरव ट्रेन: मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रैन का संचालन किया जा रहा है। जो दिनांक 25 नवम्बर 2025 को इंदौर शहर से “02 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी।

तीर्थ यात्रा के लिए टिकट बुकिंग में इतने रुपये खर्च होंगे

यह ट्रैन मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति, इटारसी , बैतूल एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रैन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को महज रु. 20,000/- प्रति व्यक्ति (SL – इकॉनामी श्रेणी), रु. 32,800/- प्रति व्यक्ति (3AC – स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 43,300/- प्रति व्यक्ति (2AC – कम्फर्ट श्रेणी) का खर्च उठाना होगा।

1001807638

यात्रा के दौरान ये भी शामिल

आईआरसीटीसी, इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

IRCTC से टिकट बुकिंग करें

इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आई.आर.सी.टी.सी. की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आई.आर.सी.टी.सी. के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट