कटनी ✍️सौरभ श्रीवास्तव= पुलिस ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही भयावह और भ्रामक अफवाहों पर ध्यान न दें। अफवाहों में कहा जा रहा है कि 10 से 12 लोगों का हथियारबंद गिरोह शहर में सक्रिय है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी पूरी तरह निराधार है और आमजन को भ्रमित करने वाली है।पुलिस ने जनता से आग्रह किया है कि किसी भी संदेहास्पद व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। साथ ही, केवल शक के आधार पर किसी भी व्यक्ति के साथ मारपीट करना पूरी तरह गलत और दंडनीय है। इस तरह की लापरवाही किसी निर्दोष की जान भी ले सकती है।कटनी पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक जानकारियों से बचने और सतर्क रहते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
कटनी पुलिस की अपील – सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक अफवाहों से बचें, संदेहास्पद व्यक्ति दिखे तो तुरंत दें सूचना
सम्बंधित ख़बरें


