कटनी = ✍️ सौरभ श्रीवास्तव थाना रंगनाथनगर पुलिस ने चोर–चोर की अफवाह पर युवक के साथ मारपीट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।मामला 11 सितंबर की शाम का है, जब पाठक वार्ड से बावली टोला लौट रहे संदीप कोल (19 वर्ष) निवासी बावली टोला को वंशस्वरूप वार्ड के कुछ असामाजिक तत्वों ने चोर बताकर गाली–गलौच कर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और क्षेत्र में अशांति का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही रंगनाथनगर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। जांच में स्पष्ट हुआ कि संदीप अपनी बहन के घर से लौट रहा था और उस पर लगाए गए आरोप निराधार थे।पुलिस ने मारपीट करने वालों में रिंकू ठाकुर, अन्नू सोनखरे, अमित बर्मन और डब्बू सोनखरे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया।साथ ही, पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आमजन से अपील की गई है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी संदिग्ध स्थिति में भीड़ द्वारा न्याय की जगह पुलिस को तुरंत सूचना दें और जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।
भीड़तंत्र पर पुलिस की सख्ती अफवाह के आधार पर मारपीट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पहुंचे जेल
सम्बंधित ख़बरें


