P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी ब्रेकिंग: माधव नगर में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, मौके पर...

कटनी ब्रेकिंग: माधव नगर में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, मौके पर पहुंचा दमकल वाहन

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी – सूत्रों के अनुसार माधव नगर स्थित डर्बी होटल के पास एक फर्नीचर दुकान में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दुकान से धू-धू कर लपटें उठने लगीं।

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुँचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग की तीव्रता के कारण आसपास के क्षेत्र में धुआँ फैल गया और मार्ग से गुजरने वाले वाहनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई।

स्थानीय पुलिस प्रशासन भी तत्काल मौके पर पहुँच गया है और स्थिति पर नियंत्रण के प्रयास जारी हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट