P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलोकल फॉर वोकल का संदेश देती रंगोली प्रतियोगितानव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन ने...

लोकल फॉर वोकल का संदेश देती रंगोली प्रतियोगितानव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन ने कचहरी चौराहे पर दिया स्वदेशी का संदेश

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी कचहरी चौराहे पर नव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को भारत में निर्मित वस्तुओं के उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। रंगोली के माध्यम से संस्था ने “वोकल फॉर लोकल” का संदेश नगरवासियों और जिलेवासियों तक पहुँचाया।कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चिसिया, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, रवि खरे सहित नव परिवर्तन प्रकाश फाउंडेशन के सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।संस्था की टीम ने रंगोली के माध्यम से स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का आह्वान किया और लोगों से अपील की कि वे भारतीय उद्योगों को सशक्त बनाने के लिए स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट