P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहरदा में एक रोजा अजीमुश्शान जलसा सम्पन्न, 72 बच्चों ने जलसे में...

हरदा में एक रोजा अजीमुश्शान जलसा सम्पन्न, 72 बच्चों ने जलसे में लिया हिस्सा, 13 वर्षीय बालक की हुई दस्तारबंदी

हरदा दस्तारबंदी समारोह

हरदा/नौशाद खान/खबर डिजिटल/ गाजी कॉलोनी स्थित मस्जिद में एक रोजा अजीमुश्शान जलसा इनामिया का आयोजन श्रद्धा और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस धार्मिक कार्यक्रम में लगभग 72 बच्चों ने भाग लिया। जलसे का मुख्य आकर्षण 13 वर्षीय हाफिज अबुजर सल्लामहु की दस्तारबंदी रही, जिन्होंने कम उम्र में पवित्र कुरआन को पूर्ण रूप से हिफ्ज़ कर यह मुकाम हासिल किया।

कड़ी मेहनत और तालीम का नतीजा

बताया गया कि कुरआन शरीफ के 30 पारों को बिना देखे याद करना आसान नहीं होता। हाफिज अबुजर ने दुनियावी चीजों से दूर रहकर इस्लामी तालीम हासिल की और कड़ी मेहनत व लगन से यह मुकाम पाया। इस सफलता में मौलाना आफताब गुफरानी की मेहनत और मार्गदर्शन की अहम भूमिका रही।

बच्चों ने पेश की इस्लामी प्रस्तुतियां

दस्तारबंदी के बाद मदरसे में तालीम हासिल कर रहे बच्चों ने अपनी मासूम आवाज़ में कलमा, हदीस और कुरआन की आयतें पेश कीं, जिन्हें सुनकर उपस्थित लोगों ने खूब सराहना की। इसके पश्चात सभी तालीमयाफ्ता बच्चों को इनाम वितरित किए गए।

बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में मस्जिद सदर गुड्डा भाई, मुफ्ती आकिल साहब, मौलाना हाफिज शकील खान, हाफिज शकील सहित बड़ी संख्या में आलिम-ए-दीन और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट