P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्‍टर आशीष तिवारी का सख्‍त रूख उपार्जन में लापरवाही पर चार केंद्र...

कलेक्‍टर आशीष तिवारी का सख्‍त रूख उपार्जन में लापरवाही पर चार केंद्र प्रभारियों को किया गया दो वर्षों तक उपार्जन कार्य से पृथक

खबर डिजिटल – खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान उपार्जन केंद्रों में लापरवाही बरतने वाले उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के कलेक्‍टर आशीष तिवारी के सख्‍त निर्देश और कड़े रूख की वजह से उपार्जन केन्‍द्रों में अनियमितता पाये जाने पर चार उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों को आगामी दो वर्षों के लिए उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया है।जिला आपूर्ति अधिकारी सज्‍जन सिंह परिहार ने बताया कि कलेक्टर तिवारी द्वारा गठित अधिकारियों के संयुक्‍त जांच दल द्वारा निरीक्षण के दौरान उपार्जन केन्‍द्र कौड़िया, हथियागढ़, निगहरा एवं विजयराघवगढ़ में दस्तावेजों का संधारण नियमानुसार नहीं किया जाना, धान की बोरियों में स्टेंसिल और टैग का न होना और तौल कार्य में खामियां पाई गई। जिसके बाद चारों उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया गया था। परंतु उपार्जन केन्‍द्र प्रभारियों द्वारा कारण बताओ नोटिस का समाधानकार‍क जवाब नहीं दिये जाने पर पर उपार्जन केंद्र विजयराघवगढ़ के प्रभारी रामनारायण गर्ग, उपार्जन केंद्र निगहरा के प्रभारी बसंत सिंह, उपार्जन केंद्र कौड़िया के प्रभारी पंकज पाण्डेय और उपार्जन केंद्र हथियागढ़ के प्रभारी गजराज पटेल को आगामी 2 वर्ष के लिये उपार्जन कार्य से पृथक कर दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट