खबर डिजिटल संवाददाता कटनी- शहर में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका ताजा उदाहरण गुरुवार शाम सामने आया, जब एक कपड़ा व्यापारी पर उनके ही घर के पास चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार रंग नाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पाठक वार्ड निवासी 57 वर्षीय मोहम्मद हनीफ, जो सुमालिया हैंडलूम के संचालक हैं, गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे अपने गोदाम से घर लौट रहे थे। तभी घर के समीप आरोपी कुनाल वंशकार, पिता संतोष वंशकार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।बताया जा रहा है कि घटना से पहले रोशन ठाकुर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि मोहम्मद हनीफ पर जानलेवा हमला कर दिया गया। चाकू लगने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। वहीं, पुलिस विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर शहर में आम नागरिक और व्यापारी कितने सुरक्षित हैं? दिनदहाड़े घर के बाहर चाकू से हमला होना यह संकेत देता है कि अपराधियों में कानून का खौफ लगातार कम होता जा रहा है। अब लोगों की निगाहें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं कि आरोपी कब तक गिरफ्त में आता है और पीड़ित को कितना जल्द न्याय मिल पाता है।इस मामले मे रंगनाथ थाना प्रभारी का कहना है की पुराना विवाद था जिसको लेकर चाकू वाजी घटना हुई है आरोपी की तालाश जारी है
कटनी में चाकूबाजी से सनसनी: घर लौट रहे कपड़ा व्यापारी पर जानलेवा हमला, शहर की कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
