Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP officers Promotion: MP के 22 अधिकारियों का प्रमोशन! बनेंगे 13 IAS...

MP officers Promotion: MP के 22 अधिकारियों का प्रमोशन! बनेंगे 13 IAS और 9 IPS

MP officers Promotion: मध्यप्रदेश शासन के प्रशासनिक अमले में इस साल एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। राज्य प्रशासनिक सेवा SAS और राज्य पुलिस सेवा SPS के कप्तानों के लिए तरक्की के नए द्वार खुल गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सूबे के 22 अधिकारियों को प्रमोट कर सीधे IAS और IPS कैडर देने की कवायद तेज हो गई है। इस प्रमोशन के तहत कुल 13 अधिकारियों को आईएएस, जबकि 9 सीनियर पुलिस अफसरों को आईपीएस अवार्ड से नवाजा जाएगा। इन अफसरों के नामों पर अंतिम मुहर लगाने के लिए संघ लोक सेवा आयोग एक हाई-पावर कमेटी बहुत जल्द बैठक करने जा रही है।

क्यों हो रहे हैं ये प्रमोशन?

दरसअल, साल 2025 के दौरान मध्य प्रदेश कैडर के कई प्रमोटी आईएएस और आईपीएस अधिकारी अपनी शासकीय सेवा पूरी कर रिटायर्ड हुए थे। उनके जाने से खाली हुए इन पदों को भरने के लिए ही सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग ने यह रेस तेज की है। दोनों ही विभागों ने संभावित दावेदारों के नामों का चयन करने के बाद संबंधित अधिकारियों को प्रारूप भेजकर उनकी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट और सेवा संबंधी जानकारियां मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए हैं।

13 कुर्सियों के लिए 39 पर मंथन

इस बार मुख्य रूप से 2007 और 2008 बैच के सीनियर अधिकारियों की किस्मत चमकने वाली है। 13 रिक्त पदों को भरने के लिए 3 गुना यानी 39 अफसरों के नामों का पैनल तैयार किया गया है, जिसकी स्क्रूटनी के बाद अंतिम सूची दिल्ली भेजी जाएगी।

संभावित दावेदारों के नाम

आईएएस बनने की इस रेस में जिन प्रमुख अफसरों के नाम चर्चाओं में हैं, उनमें मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल और संदीप सोनी का शामिल हैं।

इन नामों पर सस्पेंस

1999 बैच के वरिष्ठ अधिकारी जयेंद्र विजयवत और मनोज मालवीय आईएएस बनने की आयु संबंधी तय मानकों और क्राइटेरिया को पार कर जाने के कारण इस चयन प्रक्रिया की रेस से बाहर हो चुके हैं। 2002 बैच के कमल नागर का मामला फिलहाल माननीय न्यायालय के अधीन होने के कारण उनका नाम ठंडे बस्ते में जा सकता है। वहीं, 2007 बैच की महिला अफसर सपना एम. लोवंशी का नाम भी एक विभागीय जांच लंबित होने की वजह से अंतिम सूची से बाहर होने की कगार पर है।

9 पदों के लिए 27 पुलिस कप्तानों में मुकाबला

दूसरी तरफ, खाकी महकमे में भी राज्य पुलिस सेवा से आईपीएस बनने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। गृह विभाग ने पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कराने का आधिकारिक प्रस्ताव दिल्ली भेज दिया है। 9 खाली पदों के लिए कुल 27 अफसरों के नाम रेस में दौड़ रहे हैं। जिसमें सीताराम, अमृत मीणा, निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा और सत्येंद्र सिंह तोमर जैसे नाम शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट