P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौरखंडवा में भैंस चोरी के साथ में दो युवकों को बंधक बनाकर...

खंडवा में भैंस चोरी के साथ में दो युवकों को बंधक बनाकर ग्रामीणों ने की पिटाई, 18 लोगों पर मामला दर्ज

खंडवा/हरेंद्रनाथ ठाकुर/खबर डिजिटल/ खंडवा में भैंस चोरी के शक में मंगलवार रात ग्रामीणों ने दो युवकों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटाई की। बंधक बनाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। चोरों की बेरहमी से पिटाई के मामले को लेकर मोघट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों को बंधन से मुक्त कराया और इन्हें अपने साथ मोघट थाना लाकर अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया।

इस मामले में मोघट पुलिस ने मारपीट करने वाले 18 लोगों के खिलाफ मोघट थाने में मामला दर्ज कर लिया है। मोघट पुलिस के इस करवाई से ग्रामीण आक्रोषित हैं। ग्रामीणों का कहना है की एक तो पुलिस के लापरवाही से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है.

वहीं अगर चोरों को सबक दिल सीखने के लिए थोड़े बहुत कानून हाथ में लिए जाते हैं तो ऐसे में पुलिस उल्टा ग्रामीणों के ऊपर ही मामला दर्ज कर देती है पूरे मामले को लेकर समस्त ग्रामीण बुधवार शाम को खंडवा एसपी कार्यालय पहुंचे और यहां विधायक प्रतिनिधि के साथ खंडवा एसपी से इस मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।

दोनों पीड़ित लोगों का कहना है की हाथ पैर बांधकर लोहे के रोड से उनके साथ मारपीट की गई। अगर पुलिस समय पर नहीं पहुंचती तो लोग उनकी जान ले लेते। दरअसल टिटगाँव में भैंस चोरी की घटना कई दिनों से लगातार हो रही थी।

ऐसे में चोर चोरी करके मंगलवार रात्रि जब भाग रहे थे तब रास्ते में इन्हें ग्रामीणों ने जब बाइक से आता देखा तो ग्रामीणों ने इन दोनों युवक की ही पड़कर पिटाई शुरू कर दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दे रही है। लेकिन इस मामले में ग्रामीण काफी आक्रोषित है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट