P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखंडवा: रामनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य को किया...

खंडवा: रामनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य को किया गिरफ्तार, 2 लाख का माल बरामद

रामनगर पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के 2 सदस्य को गिरफ्तार किया...

खंडवा/ खबर डिजिटल/ लोकेंद्र तिरोले/ मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के रामनगर से इस समय एक बड़ी खबर आ रही है। रामनगर चौकी पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से चोरी गए सोने-चांदी के आभूषण और नकदी सहित करीब 2 लाख रुपये का माल बरामद हुआ है। दरअसल, 20 जुलाई को रामनगर निवासी स्वप्निल तिवारी और साईनगर निवासी शिवराम अटोदे के घरों के ताले तोड़कर अज्ञात चोर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी लेकर फरार हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय के निर्देश पर थाना प्रभारी अशोक सिंह चौहान और चौकी प्रभारी नंदराम वासुरे की अगुवाई में विशेष टीम बनाई गई। सायबर सेल और मुखबिर की सूचना के आधार पर 11 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भूरे खान, निवासी बैतूल, और गोकुल केवट, निवासी नर्मदापुरम के रूप में हुई है। इन पर पहले से बैतूल, इटारसी, होशंगाबाद, महाराष्ट्र के अमरावती और अकोला सहित कई जिलों में चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के पास से चार सोने की अंगूठियां, एक सोने की चेन, वारदात में इस्तेमाल पल्सर बाइक, लोहे की टामी, पेचकश, ग्लव्स और टॉर्च बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को नकद इनाम देने की घोषणा की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट