कटनी -(सौरभ श्रीवास्तव) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम द्वारा आज विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर, नगर निगम आयुक्त एवं नगर निगम अध्यक्ष ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।कार्यक्रम में नगर निगम अधिकारी-कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लेते हुए तिरंगे के सम्मान और स्वच्छता के महत्व पर बल दिया।अभियान के अंतर्गत स्वच्छता रैली भी निकाली गई, जिसमें प्रतिभागियों ने नगरवासियों को अपने घर एवं शहर को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। यह आयोजन स्वच्छता जागरूकता और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम बना।
हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान में नगर निगम की पहल
सम्बंधित ख़बरें


