खबर डिजिटल न्यूज़ संवाददाता कटनी– शहर में इन दिनों ‘न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी’ की बिक्री को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय सूत्रों का आरोप है कि प्रसिद्ध कलकत्ता बीड़ी के नाम और पहचान का लाभ उठाकर शहर के बाजार में धड़ल्ले से ‘न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी’ बेची जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इस बीड़ी के पैकेट पर निर्माण स्थल (Manufacturing Address), निर्माता का पूरा विवरण तथा अन्य आवश्यक जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित नहीं है, जिससे इसकी वैधता और गुणवत्ता पर संदेह गहराता जा रहा है।सूत्रों का कहना है कि कुछ समय पहले ही शहर में नकली बीड़ी निर्माण और बिक्री का बड़ा मामला सामने आया था। उस कार्रवाई के दौरान नारायण पान मसाला से कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकली बीड़ी बरामद हुई थी, जिसके बाद संबंधित विभाग ने कार्रवाई भी की थी। इसके बावजूद अब बाजार में फिर ‘न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी’ की बिक्री तेज होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।स्थानीय व्यापारिक सूत्रों का आरोप है कि मशहूर ब्रांड की आड़ लेकर उपभोक्ताओं को भ्रमित किया जा रहा है। यदि पैकेट पर निर्माता का पता, लाइसेंस संबंधी जानकारी और अन्य अनिवार्य विवरण नहीं हैं, तो यह संबंधित नियमों के पालन पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है।अब मांग उठ रही है कि खाद्य एवं औषधि प्रशासन, वाणिज्यिक कर, पुलिस और संबंधित विभाग संयुक्त रूप से बाजार में बिक रही इस बीड़ी की जांच करें। यह पता लगाया जाए कि इसका निर्माण कहां हो रहा है, इसके निर्माता कौन हैं और क्या इसकी बिक्री नियमानुसार की जा रही है।यदि जांच में अनियमितता या फर्जीवाड़ा सामने आता है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की धोखाधड़ी न हो और बाजार में अवैध कारोबार पर रोक लग सके।
कलकत्ता बीड़ी की आड़ में ‘न्यू गोल्ड कलकत्ता बीड़ी’ का खेल? पैकेट पर जानकारी गायब, बाजार में उठे सवाल
सम्बंधित ख़बरें
