Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजाकिर हुसैन वार्ड में 1.33 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली...

जाकिर हुसैन वार्ड में 1.33 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सड़क-नाली सहित कई परियोजनाओं की रखी गई आधारशिला

खबर digital news रिपोर्टर /कटनी नगर निगम कटनी ने जाकिर हुसैन वार्ड क्रमांक 38 में लगभग 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। महापौर प्रीति संजीव सूरी एवं क्षेत्रीय पार्षद रेखा संजय तिवारी ने विधिवत भूमिपूजन कर सड़क, नाली, आंगनबाड़ी भवन, सीसी रोड, रंगमंच और बाउंड्रीवाल सहित कई निर्माण कार्यों की आधारशिला रखी।अधोसंरचना मद से 93.85 लाख रुपये की लागत से गौरीशंकर मंदिर के समीप सड़क एवं नाली निर्माण, 13 लाख रुपये से आंगनबाड़ी भवन, संजय नगर में रंगमंच, मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन परिसर में बाउंड्रीवाल तथा खंपरिया मोहल्ले में 8.52 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जाएगा।महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य शहर के प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से विकास पहुंचाना है। उन्होंने नागरिकों से गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण करने तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील भी की।क्षेत्रीय पार्षद रेखा संजय तिवारी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से वार्ड की वर्षों पुरानी सड़क, जल निकासी और मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान होगा तथा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।भूमिपूजन कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य, पार्षद, नगर निगम अधिकारी, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट