Ladli Behna Yojana: भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ लाड़ली बहना योजना महिलाओं की जिंदगी बदलने वाली बता रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इससे हर महीने 318 करोड़ का खर्च सरकार पर बढ़ रहा है। 1 हजार 839 करोड़ रुपए का खर्च हर माह मोहन सरकार को करना पड़ रहा है, अभी 1 हजार 541 करोड़ की राशि हर माह वितरण की जा रही है। जिसके चलते लगातार सरकार के खजाने पर बोझ बढ़ता जा रहा है, इसके लिए अब सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में है।
मोहन सरकार एक बार फिर ले रही कर्ज
मध्यप्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर 5 हजार 200 करोड़ का कर्ज ले रही है। साल 2026 में सरकार दूसरी बार ऋण लेने जा रही है, जबकि चालू वित्तीय वर्ष में ये कर्ज 57,100 करोड़ लिया जा चुका हैं। इस तरह नया कर्ज मिलाकर इसी चालू वर्ष में कुल 62 हजैर 300 करोड़ रुपए का हो जाएगा। इस बार 7 फरवरी को 5 हजार 200 करोड़ की राशि मिलेगी, जिसकी पहली किस्त 1 हजार 200 करोड़ रुपए 7 साल के लिए ब्याज समेत भुगतान की तारीख 4 फरवरी 2033 तारीख की है। वहीं 2 हजार करोड़ का कर्ज 17 साल के लिए लिया जा रहा है जो 4 फरवरी 2043 तक के लिए है। जबकि, तीसरी किस्त 2 हजार करोड़ रुपए की राशि को 22 साल की अवधि में ब्याज के साथ चुकता किया जाएगा।
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कब-कब लिया गया कर्ज
मोहन सरकार ने 7 मई 2025 को 5 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया। 4 जून 2025 को 4 हार 500 करोड़ रुपए कर्ज लिया गया। 8 जुलाई 2025 को 4 हजार 800 करोड़ रुपए कर्ज लिया। 30 जुलाई 2025 को 4 हजार 300 करोड़ रुपए कर्ज लिया। 5 अगस्त 2025 को 4 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया गया। 26 अगस्त 2025 को 4800 करोड़ रुपए कर्ज लिया। 9 सितंबर 2025 को 4 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया। तो वहीं 23 सितंबर 2025 को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया। 30 सितंबर 2025 को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया। इसी तरह 28 अक्टूबर 2025 को 5 हजार 200 करोड़ रुपए कर्ज लिया। 11 नवंबर 2025 को 4 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया। 2 दिसंबर 2025 को 3 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया। 30 दिसंबर 2025 को 3 बदैप 500 करोड़ रुपए कर्ज लिया गया। 7 जनवरी 2026 को 4 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया।


