Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशबंडोल पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुए 4 मोबाइल खोजकर लौटाए

बंडोल पुलिस की बड़ी सफलता, गुम हुए 4 मोबाइल खोजकर लौटाए

सीईआईआर पोर्टल की मदद से मिली कामयाबी, मोबाइल पाकर खिले लोगों के चेहरे

सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी। जिले की बंडोल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन तलाशने में बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार अलग-अलग लोगों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने बंडोल पुलिस की सराहना करते हुए खुशी जताई।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में लगातार मोबाइल गुम होने की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बंडोल पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और भारत सरकार के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी जुटाकर उन्हें ट्रेस किया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा एवं एसडीओपी सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बंडोल उपनिरीक्षक मनोज जंघेला एवं उनकी टीम ने लगातार तकनीकी प्रयास कर चारों मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस द्वारा मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे जाने पर लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि बंडोल पुलिस आमजन की मदद के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रही है। क्षेत्र में इस कार्रवाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट