P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशShivpuri News: पिंजरा खुलते ही जंगल की तरफ दौड़ लगाई, बाघों की...

Shivpuri News: पिंजरा खुलते ही जंगल की तरफ दौड़ लगाई, बाघों की संख्या बढ़कर अब 8 हुई

माधव टाइगर रिजर्व में नई बाघिन को किया रिलीज

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में शनिवार सुबह एक और बाघिन को खुले जंगल में छोड़ा गया। बांधवगढ़ से लाई गई इस बाघिन को सुबह करीब 9 बजे रिजर्व के मध्य क्षेत्र में सफलतापूर्वक रिलीज किया गया। इसके साथ ही माधव टाइगर रिजर्व में बाघों की कुल संख्या बढ़कर अब 8 हो गई है। रिजर्व प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान में यहां 4 मादा बाघ, 2 नर बाघ और 2 शावक मौजूद हैं।

बाघिन ने दो शावकों को दिया था जन्म
इससे पहले सितंबर माह में बाघिन MT-3 ने दो शावकों को जन्म दिया था, जिससे रिजर्व में बाघों की आबादी को और मजबूती मिली थी। इस बाघिन को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लाया गया था। उसे जंगल में छोड़ने से पहले सभी जरूरी सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

27 साल के बाद बाघों का पुनर्वास
माधव नेशनल पार्क में बाघों का पुनर्वास लगभग 27 साल के अंतराल के बाद 10 मार्च 2023 को शुरू हुआ था। उस समय केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक नर और एक मादा बाघ को जंगल में छोड़ा था। इसके बाद एक और मादा बाघ को छोड़ा गया, जिसके कुछ ही समय बाद माधव को टाइगर रिजर्व का दर्जा प्राप्त हुआ।

पर्यटन बढ़ने से अर्थव्यवस्था बढ़ रही
हाल ही में, 10 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक और बाघिन को छोड़ा था। वहीं, अप्रैल माह में ‘तांडव’ नाम के एक नर बाघ को भी रिजर्व में बसाया गया। टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से माधव टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
इससे पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। कई बड़े होटल समूह और टूरिज्म एजेंसियां यहां होटल और रिसॉर्ट विकसित कर रही हैं, जिससे स्थानीय रोजगार और अर्थव्यवस्था को सहारा मिल रहा है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट