सिवनी/खबर डिजिटल/ राकेश यादव/ सिवनी, बडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुकली में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान का कुआं अचानक धंसक गया। हादसे के दौरान मां और बेटी मलबे में दब गईं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से एक महिला को मलबे से बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वहीं दूसरी महिला को निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
घटना स्थल पर बडोल पुलिस मौजूद है और ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। हादसे के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन द्वारा बचाव कार्य तेज कर दिया गया है, वहीं घटना के कारणों की जांच भी की जा रही है।
